कोलारस - कोलारस परगने के अंतर्गत दो स्थानों पर कूनो नदी में दो विशाल डेम के निर्माण में प्रयासरत कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी को बड़ी सफलता हाथ जब शनिवार को महाना वेंचर्स भोपाल की टीम पोहरी क्षेत्र में दो स्थानों पर डेमों के सर्वे के बाद कोलारस जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रानी घाट सोनपुरा के पास विशाल डेम के सर्वे का कार्य शनिवार से पुनः प्रारम्भ हुआ जिसका मुआयाना करने कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के साथ कई पंचायतों के सरपंच, भाजपा कार्यकर्ता एवं मीडिया कर्मी सर्वे स्थल पर पहुंचे और उन्होंने महाना वेंचर्स के कर्मचारियों को क्षेत्र की भूगोलिक स्थिति के साथ - साथ नदी के आकार एवं सर्वे स्थल की पूर्ण जानकारी दी उसके उपरांत सर्वे टीम के कर्मचारियों ने चर्चा के दौरान बताया कि पोहरी के बाद कोलारस जनपद पंचायत का सर्वे किया जायेगा जिसके उपरांत बदरवास जनपद पंचायत क्षेत्र के नैनागिर ग्राम पंचायत मुढेरी के पास सर्वे का कार्य किया जायेगा पोहरी एवं कोलारस के बाद बदरवास का सर्वे करने के उपरांत डीपीआर तैयार कर रिपोर्ट कम्पनी द्वारा शासन को दी जायेगी जिसके बाद आगे की कार्यवाही राशि स्वीकृत होने से लेकर टेंडर की प्रक्रिया के बाद भूमि पूजन का कार्यक्रम विधायक रघुवंशी आगामी वर्ष 2022 में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों कराने के लिये जल्द से जल्द कार्यवाही में जुटे हुये है जिससे कोलारस एवं बदरवास क्षेत्र के करीब दो सैंकड़ा गांवों में सिंचाई से लेकर पीने के पानी की समस्या से डेम बनने के बाद राहत मिलेगी शनिवार को कोलारस जनपद क्षेत्र के सोनपुरा के पास सर्वे स्थल में विधायक रघुवंशी के अलावा अनेक लोग शामिल हुये जिनमें प्रमुख रूप से विपिन खैमरिया वरिष्ठ भाजपा नेता कोलारस, राम सडैया विधायक प्रतिनिधि, शिखर धाकड़ मंडल अध्यक्ष, राजेश भार्गव अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, सुमित यादव विधायक प्रतिनिधि, राजू यादव बदरवास, शिवनारायण बैरागी सरपंच गनेशखेड़ा, गोलू यादव बड़ैरा, दीपक रघुवंशी भाजपा नेता लुकवासा, चंदू रघुवंशी भाजपा नेता लुकवासा, मदन मोहन चौवे भाजपा नेता लुकवासा, हरीश भार्गव पत्रकार कोलारस, विजय शर्मा पत्रकार बदरवास, गुरूप्रीत सिंह चीमा मंडल अध्यक्ष पिछडा वर्ग मोर्चा, मुकेश रघुवंशी पत्रकार लुकवासा, देवेंद्र रघुवंशी, भानू जाट भाजपा नेता कोलारस, सुरेन्द्र गुर्जर कोलारस, शिशुपाल गुर्जर, दीपक लोधी, हरवीर धाकड़, अमिल गौड़, सुभाष खटीक, गणेश बैरागी, छोटू बैरागी, देवीशरण भार्गव किसान नेता पिपरौदा वाले, पप्पू धाकड़ सोनपुरा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ करीब 01 सैंकड़ा ग्रामीण जनों के बीच विधायक रघुवंशी ने सर्वे स्थल का मुआयाना किया।
Tags
कोलारस