कोलारस - कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के विशेष प्रयासों से कोलारस विधानसभा क्षेत्र के किसानों को अब 15 दिवस की जगह 7 दिवस के अंतराल में परिवर्तित कर विधुत प्रभार प्रदान की जायेगी जानकारी के अनुसार प्रत्येक 07 दिवस के अंतराल में 10 घण्टे 07 दिन के समय में वही 07 दिन में 10 घण्टे रात्रि के समय में विधुत लाईट दी जायेगी जिससे किसानों की फसल में समय से पानी लग सके और वह कम परेशान हो।
साथ ही विधायक रघुवंशी प्रेस रिलीज के माध्य से जानकारी दी की कोलारस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बदरवास में अगरा तहसील बदरवास के लिये विद्युत सब स्टेशन का कार्य शुरू करने राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया था उन्होंने प्रमुख सचिव ऊर्जा को निर्देश जारी कर दिये है।
Tags
कोलारस