कोलारस - विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि कोलारस विधानसभा में पिछले 2 माह से योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के हितग्राहियों को मिले इस उद्देश को लेकर लगातार प्रशासनिक अमलों के साथ कैंपों का आयोजन किया जा रहा था जिसके विषय पर मुख्यमंत्री से भी चर्चा होकर आग्रह किया था कि यह व्यवस्था सभी जगह लागू हो और मुझे आज बहुत प्रसंता है। कि संवेदनशील मुख्यमंत्री जी ने पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय कैंपों का आयोजन करने के निर्देश पंचायत स्तर पर जारी कर दिये है।और 6,7 एवं 8 दिसंबर को यह कैंप लगने जा रहे हैं। सभी हितग्राही इसका लाभ उठावे।
Tags
कोलारस