कोलारस - बदरवास जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्र. 21 से पूर्व जिला पंचायत सदस्य बैदेहीचरण मिश्रा उर्फ मंजू महाराज के द्वारा शनिवार को रिटर्निग ऑफिसर के समक्ष जाकर जिला पंचायत सदस्य पद हेतु नामांकन फार्म जमा किया मंजू महाराज पूर्व में जिला पंचायत सदस्य के अलावा अन्य कई पदों पर रह चुके है भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता होने के नाते क्षेत्र के लोग उन्हें काफी पसंद करते है अभी तक जिन अन्य उम्मीदवारों द्वारा नामांकन फार्म जमा किये गये है उनमें सबसे ज्यादा लोक प्रिय नाम मंजू महाराज का वार्ड क्र. 21 में दिखाई दे रहा है नामांकन फार्म भरने की अंतिम तिथि सोमवार को निर्धारित है और नामांकन जांच एवं नाम बापसी के बाद कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में होगे उसके बाद वार्ड क्र. 21 की तस्वीर साफ हो पायेगी वार्ड क्र. 21 के लिये मतदान प्रथम चरण यानि की 06 जनवरी को होना है।
Tags
कोलारस