कोलारस - सोमवार की दोपहर स्वामी श्री 10008 घनश्यामाचार्य जी महाराज कोटा से रवाना होकर एक दिवसीय अल्प प्रवास पर कोलारस पधार रहे है श्री राम मंदिर कोलारस के व्यवस्थापक सूर्यप्रकाश उर्फ सरदार गुढ़ा वालों ने प्रेस को जानकारी देते हुये बताया कि स्वामी जी दोपहर उपरांत जगतपुर स्थित सुनील गुढ़ा वालों के निवास पर पधारेंगे जहां गोलू गौड़ नवदम्पत्ति को आशीर्वाद देने के उपरांत स्वामी जी देर शाम श्री राम जी के बड़े मंदिर पर शिष्यों को आशीर्वाद देंगे और अगले दिन स्वामी जी कोलारस से रवाना होंगे बिगत दिवस सुनील गुढ़ा वालो के बड़े पुत्र गोलू गौड़ गुढ़ा वाले का विवाह सम्पन्न हुआ था गुढ़ा वाले परिवार के विशेष आग्रह पर स्वामी जी एक दिवसीय अल्प प्रवास पर कोलारस आ रहे है जहां नवदम्पत्ति को आशीर्वाद देने के उपरांत शिष्यों को आशीष बचन का कार्यक्रम सोमवार की देर शाम रखा गया है।
Tags
कोलारस