कोलारस - कोलारस नगर परिषद सीएमओ महेश चंद जाटव द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया है कि कलेक्टर द्वारा पात्र हितग्रहियों की अनुमोदित सूची नगर परिषद कोलारस द्वारा सार्वजनिक कर नगर परिषद में चस्पा की गई है साथ ही कहा गया कि यदि जो पात्र हितग्रही है और उनका नाम इस सूची में नहीं आया है वह अपना आवेदन करने के लिये आगामी 10 जनवरी तक नगर परिषद कार्यालय में अपना आवेदन जमा करा सकते है अपने आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करे जिसके पश्चात जांच की जायेगी और पात्र हितग्रहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ा जायेगा जिससे उनको आवास योजना का लाभ मिल सकें।
Tags
कोलारस