वरिष्ठ भाजपा नेता भार्गव ने नगर पंचायत क्षेत्र की विजली की समस्याओं को लेकर एसई पराशर को सौपा ज्ञापन

कोलारस - कोलारस के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि ओपी भार्गव ने नगर पंचायत की विजली समस्याओं को देखते हुये बुधवार को एसई पराशर से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा भार्गव ने प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया कि गत दिनों नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पाण्डेय मोहल्ला, राम मंदिरगली, कुरयाना मोहल्ला, गौड़ मोहल्ला में प्रत्येक आधा घंटे में सप्लाई बंद हो रही थी इस समस्या को लेकर मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कम्पनी के एस.ई. पराशर से मुलाकात कर ज्ञापन के माध्यम से नगर पंचायत की विजली की समस्याओं से अवगत कराया जिस पर से एस.ई. पराशर के द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत विजली से हो रही समस्या को गम्भीरता से लेते हुये क्षेत्र में व्यावस्था सुधारे जाने निर्देश साथ बताया कि ट्रासफार्मर का स्वीकृत भार अधिक हैं इस कारण ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव बनाऐ जाने के निर्दश कनिष्ठ यंत्री को दिए है।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म