जबलपुर - जबलपुर में महिला सूदखोर की दबंगई की खबर सामने आ रही है। एक महिला ने बेटे के इलाज के नाम पर पचास हजार रुपये उधार लिए थे। वह अब तक 70 हजार रुपये चुका भी चुकी है। पर महिला सूदखोर उसे पचास हजार रुपये और देने के लिए धमका रही है।
जानकारी के अनुसार शहर की सिंघई कॉलोनी की रहने वाली रोशनी उसरेठे ने बेटे के इलाज के लिए नीतू सेन से 50 हजार रुपये दस प्रतिशत मासिक ब्याज दर से उधार लिए थे। बेटे के इलाज के लिए उसने नीतू को साइन किए हुए खाली चेक और स्टांप भी दे दिया था। रोशनी धीरे-धीर नीतू को करीब 70 हजार रुपये दे चुकी है। लेकिन नीतू के गणित के हिसाब से पचास हजार रुपये का बकाया और निकल रहा है। 12 जनवरी को महिला सूदखोर और उसका भाई महिला के घर पहुंचे और रु़पये न मिलने पर उसे धमकाया। मामले की शिकायत पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस से की। जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को महिला सूदखोर और उसके भाई पर प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि नीतू ने उससे हस्ताक्षरित कोरे चेक लिए और स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर कराए। रोशनी ने 50 हजार के एवज में उसे 70 हजार रुपये चुका दिए, लेकिन नीतू उससे 50 हजार रुपये और मांग रही थी। इतना ही नहीं नीतू ने स्टाम्प पर दो लाख रुपये की उधारी लिख ली।
Tags
जबलपुर