सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चलता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...
इस तारीख को होगी परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शारीरिक परीक्षा के प्रवेश पत्र के साथ ही परीक्षा की तारीखों को भी जारी किया है। आयोग के अनुसार एसआई भर्ती शारीरिक परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से 18 फरवरी, 2022 तक किया जाएगा। आरपीएससी ने जारी किया एसआई भर्ती की शारीरिक परीक्षा का प्रवेश पत्र
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सब इंस्पेक्टर भर्ती की शारीरिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। विभिन्न पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) के कुल 956 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 14 फरवरी, 2022 तक का समय है। अपरेंटिस के पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईएसीएल) ने तकनीकी और गैर-तकनीकी अपरेंटिस के कुल 570 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 15 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने का समय है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। यूडीसी के पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने हरियाणा क्षेत्र में युवाओं के लिए अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के कुल 185 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 15 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है।स्टेनो टाइपिस्ट के पदों पर निकलीं भर्तियां
हिमाचल प्रदेश राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण (एचपीएसएलएसए) ने स्टेनो टाइपिस्ट और जूनियर कार्यालय सहायक (जेओए) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। स्टेनो टाइपिस्ट और जूनियर कार्यालय सहायक के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 5,910 से 20,200 प्रति महीना वेतन के साथ 1950 रुपये ग्रेड पे मिलेगा। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट himachal.nic.in पर जाकर 28 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर अनुबंध के आधार पर भर्तियां निकलीं हैं।हिमाचल प्रदेश में निकलीं सरकारी नौकरियां
हिमाचल प्रदेश राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण (एचपीएसएलएसए) ने स्टेनो टाइपिस्ट और जूनियर कार्यालय सहायक (जेओए) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट himachal.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर अनुबंध के आधार पर भर्तियां निकलीं हैं। स्टेनो टाइपिस्ट के छह पदों पर और जूनियर कार्यालय सहायक के सात पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 28 फरवरी, 2022 तक का समय है।
आरबीआई में निकलीं सरकारी नौकरियां
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ) के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए एसओ के कानून अधिकारी, मैनेजर (सिविल), मैनेजर (इलेक्ट्रिकल), पुस्तकालय पेशेवर ग्रेड ए, आर्किटेक्ट, क्यूरेटर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया 15 जनवरी, 2022 से शुरू की गई थी। उम्मीदवारों के पास 4 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है।जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकलीं भर्तियां
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड डिप्लोमा स्तर की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आयोग ने सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेडों के लिए कुल 285 जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवारों के लिए 23 जनवरी, 2022 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 22 फरवरी, 2022 तक का समय है।सेबी में निकलीं सरकारी भर्तियां
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ग्रेड ए अधिकारी के 120 पदों पर भर्तिया निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 24 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। सेबी ने सामान्य प्रशासन के लिए आईटी विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और अन्य अधिकारियों के लिए ग्रेड ए के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा फरवरी-अप्रैल, 2022 के दौरान आयोजित की जाएगी। यूपी में निकलीं सरकारी नौकरियां
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) में आईटीआई प्रशिक्षकों के 2,504 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 8 फरवरी, 2022 तक आवेदन करने का समय है। इन पदों पर उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक प्रति महीना वेतन मिलेगा।उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षाओं का कैलेंडर
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मार्च से लेकर दिसंबर, 2022 तक आयोजित की जाने वाली कुल 19 भर्ती परीक्षाओं के कैलेंडर को जारी कर दिया है। उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर कैलेंडर को देख सकते हैं। ऐसे चेक करें परिणाम
जिन उम्मीदवीरों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।नवंबर 2021 में हुई थी परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 11, 12 और 15 नवंबर 2021 को देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया था। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।