ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, किसान परेशान-जयकुमार झा

रन्नौद- जिले में बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है किसान परेशान हैं कि खेत में लगी पूंजी इस बार फिर बर्बाद हो गई सर्वधिक नुकसान धनिया,सरसों, मसरा की फसल को हुआ है कुछ स्थानों पर गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है जिले के रन्नौद तहसील क्षेत्र करीब दो दर्जन गांवों मै  ओलवृष्टि से खेत पट गया किसान खेत में जमी बर्फ की चादर को हटाने में लगे रहे रात में चमक और तेज हवा के साथ हुई बारिश फसलों पर मुसीबत बनकर टूट पढी।

आधा घंटे तक लगातार हुई ओलावृष्टि से खेतों में बोई गई फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है किसान जवाहर लोधी,शिवकुमार ओझा ने बताया कि ओलावृष्टि से सरसों, मसरा,धनिया की फसल बर्बाद हो गई है शुक्रवार रात में आसमान में बिजली इतनी तेज चमकी की बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हुई बारिश के साथ जमकर ओले पडे़। आकलन करने के लिए सर्वे कराया गया जाएगा।

इन गावों मै फसल बरबाद- रन्नौद तहसील के अकाझिरी, धंधेरा, भिलारी , करौंदी, जरिया, बामौर, डगपिपरी, केमखेडा, खरैह, लालपुर, संगेश्वर, पचावला, बीजरी, राजापुर, मूढरी, अकौदा, देहरदागणेश, मोहम्मदपुर आदि क्षेत्र मै फसल नष्ट हो गई है।

@-मुझे जानकारी मिल गई है क्षेत्र मै ओलावृष्टि से फसले खराब हो गई है पटवारियों से हम  सर्वे करते है। - प्रेमलता पाल तहसीलदार रन्नौद।


@-मैने सुबह से क्षेत्र मै जाकर फसलों का जायजा लिया और मौके से एसडीएम महोदय को अबगत कराया है जिससे जल्दी सर्वे हो कर किसानों को उचित मुबायजा दिया जाये.योगेंद्र रघुवंशी जिला पंचायत सदस्य।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म