यूपी में 07 चरणों में होगा मतदान, पहला चरण 10 फरवरी को, 10 मार्च को मतगणना के साथ नतीजों का एलान

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के लिए चुनावी तारीखों का एलान कर दिया है यूपी में 403 सीटों पर सात चरणों में मतदान कराएं जाएंगे पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने तारीखों का एलान किया 10 मार्च को वोटों की गिनती के साथ नतीजों का एलान हो जाएगा  चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है चुनाव के दौरान कोरोना गाइडलाइंस को लेकर भी खास निर्देश दिए गए हैं  चुनावी रैलियों, मतदान से लेकर चुनाव परिणाम आने तक कोरोनो के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

पहले चरण का मतदान: (10 फरवरी)

शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा आगरा और अलीगढ

दूसरा चरण: (14 फरवरी) 

सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर

तीसरा चरण:(20 फरवरी)

कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर

चौथा चरण:(23 फरवरी)

पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा

पांचवा चरण:(27 फरवरी)

श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज

छठां चरण:(3 मार्च)

बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, आंबेडकर नगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया

सातंवा चरण:(7 मार्च)

आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र,

(10 मार्च 2022 को मतगणना)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म