ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुआ भारी नुकसान, सर्वे प्रारम्भ मिलेगा उचित मुआवजा

कोलारस - कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया कि शुक्रवार - शनिवार की रात्रि में अनेक ग्रामों में ओलावृष्टि से किसानों की फसलों में नुकसान हुआ है आप चिंता न करें प्रदेश की सरकार, प्रशासन किसानों के साथ खड़े हैं शनिवार की सुबह से ही प्रशासन द्वारा सर्वे कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमले के साथ सर्वे कार्य में जुट गए हैं साथ ही विधायक रघुवंशी भी ओला पीड़ित किसानों के खाते पर पहुंचे और किसानों के बीच पहुंच कर ओलावृष्टि से हुये नुकसान का मुआयना किया और किसानों को भारोसा दिलाया कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों की सरकार है ओलावृष्टि से पीड़ित ग्रामों में सर्वे कराकर यथा योग्य अधिक से अधिक मुआवजा पीडित किसानों को नुकसान का मिलेगा इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

इस ओलावृष्टि के बीच कई घरों में चूल्ह नहीं जलाया गया किसमें आदिवासी वर्ग में सर्व अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसी बीच आदिवासी बस्तियों में सरपंच गोलू यादव बडैरा द्वारा लोगो को भोजन के पैकेट बटे गये।



कोलारस विधानसभा के किसानो पर इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बिन मौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की बुरी तरह कमर तोड़कर रख दी है। जिन किसानों की फसल बर्वाद हुई उनका रो-रोकर बुरा हाल है। अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने नहीं पहुँचा है बीते कुछ सालों से किसानों के ऊपर प्राकृतिक आपदा भारी पड़ रही है और उनकी फसल बर्वाद हो रही है। अगर फसल हो भी रही है तो मुनाफा उतना अधिक नहीं निकल पा रहा है। वहीं पिछले कुछ दिनों से हो रही बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों की पूरी तरह कमर तोड़ दी है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ़ नज़र आने लगी है किसानों ने बताया कि पिछली बार सोयाबीन की फसल खराब हो गई थी वहीं इस बार फिर से ओलावृष्टि व बारिश ने किसानों की फसल बर्वाद कर दी है। बीते दिनों कोलारस, बदरवास, रन्नौद क्षेत्र में ओलावृष्टि व बारिश होने के कारण कई गांवों के किसानों की फसल तो पूणतः बर्वाद हो गई है।




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म