मोनू प्रधान कोलारस - दान करने से कभी भी मनुष्य का धन नहीं करता और ना ही उसके जीवन में कभी भी किसी प्रकार की कमी आती है बल्कि उसका धन बढ़ता ही रहता है इसका उदाहरण है हरीश चंद्र महाराज है इसका उदाहरण है दधीचि ऋषि हैं इसका उदाहरण है अनेकों संत जिन्होंने अपनेप्राणों को भी दान कर दिया और संसार का भला किया जो मनुष्य ब्राह्मणों को दान करते हैं गरीबों की सहायता करते हैं कन्यादान करते हैं एवं निर्धनों की सहायता करते हैं ऐसे व्यक्ति कभी भी जीवन में निर्धन नहीं हो सकते भगवान उनको अवश्य समय आने पर राजपद देंगे या महान पुरुष बनाएंगे यह प्रवचन लुकवासा के समीप ग्राम आनंदपुर में चल रही रामकथा के द्वारा आचार्य बृजभूषण महाराज ने दिए और उन्होंने बताया कि भगवान राम ने भी अपने हाथों से दान बांटा है आचार्य ने बताया कि भगवान श्रीराम ने वन में जाकर के विभिन्न प्रकार की लीलाएं की और समस्त विषयों को दर्शन देकर कि भगवान ने उनके चरण की आचार्य जी ने सीता हरण जटायु प्रसंग एवं शबरी मां को भगवान ने जो नवधा भक्ति का उपदेश दिया उसकी कथा विस्तार कथा कही यह कथा 26 जनवरी तक होगी कथा का आयोजन समस्त ग्रामवासी आनंदपुर वाले करवा रहे
Tags
कोलारस