बदरवास - गुरूवार को बदरवास में श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्मशताब्दी वर्ष में आयोजित संगठन पर्व के तहत बूथ विस्तारक योजना के लिए मण्डल विस्तारक कार्यक्रम संपन हुआ जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्मशताब्दी वर्ष में आयोजित संगठन पर्व के तहत बूथ विस्तारक योजना के लिये मण्डल विस्तारक कार्यक्रम मण्डल अध्यक्ष कार्यशाला बदरवास में संपन हुई कार्यशाला में जिला शिवपुरी, श्योपुर, गुना व अशोकनगर के मण्डल विस्तारक एवं मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे अतिथि मार्गदर्शक के रुप में भा.ज.पा प्रदेश उपाध्यक्ष व ग्वालियर संभाग प्रभारी जीतू जिराती ,राज्य मंत्री नरेंद्र बिरथरे कार्यक्रम प्रभारी के रूप में साथ ही चारों जिलों के जिला अध्यक्षगण व प्रभारीगण सहित कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी विशेष रुप से कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।
Tags
बदरवास