सांसद यादव के पत्र से सिद्ध हुआ सांसद, विधायक से भी ऊपर है क्या सिंधिया समर्थक

कोलारस - गुना लोक सभा क्षेत्र से निर्वाचित सांसद केपी यादव द्वारा पार्टी के रास्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा गया लेटर बम शुक्रवार को सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा है दराशल गुना लोकसभा क्षेत्र से सांसद द्वारा रास्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे गये पत्र में आरोप लगाया गया है कि सिंधिया समर्थक मंत्री एवं विधायक प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते है शासकीय कार्यक्रमों में सांसद की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुये सांसद केपी यादव ने रास्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे लेटर के बाद शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सांसद का पत्र चर्चा का विषय बना रहा।

सांसद एवं विधायक के कोलारस कार्यक्रमों में आखिर क्यों नही आते सिंधिया समर्थक - कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र कैम्पस में ऑक्सीजन प्लांट की आधार शिला से लेकर शुभारम्भ के कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद केपी यादव एवं स्थानीय विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी कार्यक्रम में दो बार शामिल हुये किन्तु दोनो ही कार्यक्रमों में सिंधिया समर्थक कार्यकर्ता नजर ही नहीं आये उक्त कार्यक्रम के बाद आम लोगो में चर्चा हुई क्या सिंधिया समर्थक कार्यकर्ता सांसद एवं विधायक से भी ऊपर है जोकि कोलारस में सांसद एवं विधायक के कार्यक्रमों में शामिल नहीं होते।

जब सिंधिया के कार्यक्रम में शामिल होते है सभी भाजपाई तो सांसद एवं विधायक के कार्यक्रमों से दूरी क्या भाजपा के दो फाड़ के संकेत तो नहीं - जब केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया क्षेत्र में आते है तो भाजपा संगठन प्रोटोकॉल का हवाला देते हुये जन प्रतिनिधियों से लेकर कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने का निर्र्देश देता है किन्तु जब जिले से लेकर क्षेत्र में सांसद एवं विधायक के कार्यक्रम होते है तो उनमें सिंधिया समर्थक नजर ही नहीं आते आखिर सिंधिया समर्थको की सांसद एवं विधायक के कार्यक्रमों से दूरी बनाना कहीं भाजपा में गुटवाजी यानि की दो फाड़ के संकेत तो लेटर बम के बाद दिखाई दे रहे है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म