कोलारस - कोलारस में गुरूवार को बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मानीपुरा स्थित प्राचीन मंदिर झिरियन सरकार के पास बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कोलारस विधायक रघुवंशी द्वारा बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यशाला में अपेक्षित कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष सहित पदाधिकारीगण, कार्यकर्ताओं के साथ विधायक रघुवंशी भी शामिल रहे साथ ही पार्टी द्वारा दिए गए बूथ पर करणीय कार्यों का अनुभव कार्यकर्ताओं के बीच में साझा किया कोलारस विधानसभा की बूथ विस्तारक कार्यशाला की बैठक संपन्न जिसमें मुख्यवक्ता रामलखन मीणा, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने बूथ विस्तार योजना को कार्यकर्ताओ के बीच रखा कार्यशाला में सभी पांचों मंडलो के अध्यक्ष, मंडल विस्तार, शक्ति केंद्र संयोजक/प्रबंधक/एप विस्तारक एवं सभी मंडलो के पदाधिकारिगण उपस्थित रहें।
पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बूथ विस्तारक प्रशिक्षण कार्यशाला की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे साथ विधायक रघुवंशी बताया कि पार्टी द्वारा दिये गये बूथ पर करणीय कार्यों का अनुभव कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया और इसी के साथ कई बूथ विस्तारक कार्यो के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन बमौरी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बूथ विस्तारक बैठक में शामिल हुये विधायक रघुवंशी ने मंच से अपने उदवोदन में कार्यकर्ताओं के समक्ष अपने अनुभव को सांझा करते हुये कार्यकर्ताओ को भारतीय जनता पार्टी को मजबूत किये जाने के मंत्र दिये।
Tags
कोलारस