कोलारस - कोलारस जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत चकरा की आदिवासी सरपंच ने सचिव एवं पीसीओ पर लगाये 08 लाख की राशि का फर्जी तरीके से आहरन करने के आरोप बुधवार को ग्राम पंचायत चकरा के ग्रामीणों द्वारा तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोलारस एवं एसडीएम कोलारस को ज्ञापन दिया ज्ञापन के अनुसार ग्राम पंचायत चकरा के सचिव एवं पीसीओ द्वारा दिनांक 06 जनवरी में और 11 जनवरी एवं 18 जनवरी सहित 28 जनवरी में लगभग 08 लाख रू. की राशि का फर्जी तरीके से आहरण कर लिया गया है इससे पूर्व में सचिव द्वारा 266000रू. का प्रधान को गुमराह करके डीएससी वैरीफाई के नाम से सचिव रामकृष्ण धाकड़ के द्वारा राशि का आहरन कर लिया गया था दिनांक 17 जनवरी में प्रधानों को पुनः वित्तीय अधिकार मुख्यमंत्री के घोषणा द्वारा दे दिये गये थे मुख्यमंत्री के आदेश का दरकिनार करते हुये वर्तमान सचिव रामकृष्ण धाकड़ एवं पीसीओ द्वारा 28 जनवरी में 340000रू. का आहरन कर लिया गया है जोकि गलत व अवैध तरीके से किया गया है ग्रामीणों द्वारा सचिव के खिलाफ आवेदन देते हुये कार्यवाही करने की मांग की गई है।
कोलारस जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत चकरा सरपंच राजकुमारी आदिवासी ने दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों के साथ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि सचिव रामकृष्ण धाकड़ द्वारा मुझे वह मेरे पति को जातिसूचक गाली गलौज दी सचिव बोला कि तुम सहरिया जाति से हो तुम क्या प्रधान गिरी चलाओगे तुम तो मजदूरी के काम के हो और मजदूरी करो राजकुमारी ने बताया की सचिव ने मुझसे वह मेरे पति से बदसलूकी एवं झूमाझटकी की सरपंच की बिना अनुमति से रामकृष्ण धाकड़ ने 800000 की राशि आहरण भी कर लिया जिसकी शिकायत महिला सरपंच पूर्व में जिला पंचायत सीईओ एवं कलेक्टर कर चुकी है।
Tags
कोलारस