बदरवास लडकी के साथ वायरल वीडियों के क्रम में मंगलवार को लडकी के भाईयों पर मारपीट का मामला दर्ज

बदरवास - बदरवास में सोमवार को सनवेद केवट उम्र करीब 24 साल हाल निवासी जैन कॉलोनी बदरवास के साथ सोमवार को दूसरे समाज की लड़की से अवैध रूप से मिलने के चलते मारपीट का वीडियों सोमवार को वायरल हुआ था उसी क्रम में मंगलवार को नया मोड़ आया जिसमें फरियादी जिसकी वीडियों में सोमवार को मारपीट की घटना वायरल हुई थी के बाद मंगलवार को फरियादी सनवेद केवट उम्र करीब 24 साल हाल निवासी बदरवास ने पुलिस थाने आकर बताया कि दिनांक 07 फरवरी को गोविंद कुशवाह एवं प्रताप कुशवाह निवासी सड़ रोड़ बदरवास के विरूद्ध बदरवास पुलिस थाने में शिकायत की थी इसी के चलते मंगलवार की सुबह 10 बजे जब फरियादी सनवेद केवट बाजार जा रहा था उसी समय रिजौदी रोड़ पर पहुंचा ही था कि गोविंद कुशवाह एवं प्रताप कुशवाह मिले दोनो मां बहन की गालिया देते हुये मारपीट कर दी जिसके चलते फरियादी के चोट आई आरोपीगण फरियादी को जान से मारने की धमकी देकर चले गये जिसके बाद बदरवास पुलिस थाने में आकर मंगलवार की दोपहर सूचना दी जिस पर बदरवास पुलिस ने अपराध क्रमांक 43/22 धारा 323, 294, 506, 34 आईपीसी की जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म