प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रैली के जरिए रामपुर समेत 15 विधानसभा क्षेत्रों को संबोधित कर रहे हैं इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा इसके साथ ही उन्होंने सीएम योगी के कामों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि हमारा ट्रैक रिकॉर्ड कचरे से कंचन बनाने का है उनका ट्रैक रिकॉर्ड कंचन को भी कचरा बनाने का है यही प्राथमिकताओं का फर्क है यही 2017 से पहले और आज का फर्क है।
उन्होंने आगे कहा कि मैं सभी मतदाताओं से कहूंगा कि वोट डालने से पहले इनकी करतूतों को कभी भी मत भूलना इनको गलती से भी मौका मिल गया तो फिर खेत लहुलुहान होंगे, फिर दुकानें जलेंगी, फिर डर और खौफ का वो काल लौटेगा।