आयुष्मान कार्ड का निरीक्षण करने कलेक्टर-एसपी पहुंचे कोलारस के ग्राम मोहरा, बरखेड़ा में

कोलारस - कोलारस में बुधवार को कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कोलारस के ग्राम बरखेड़ा और मोहरा में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति का जायजा लिया कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने चिन्हित हितग्राहियों की सूची का गांव में वाचन करने और डोर टू डोर जाकर संपर्क करके कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पिपरौदा उवारी, केंद्र बुधौन राजापुर द्वारा शुरू किए गए एमपी ऑनलाइन कियोस्क का उदघाटन किया इससे किसानों को खसरा खतौनी की नकल, पैनकार्ड, ई-श्रम कार्ड आदि बनवाने की सुविधा मिलेगी साथ ही कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सिंहनिवास में श्री वेयरहाउस और उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया वेयरहाउस पर सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने के निर्देश दिये उचित मूल्य दुकान पर अनाज वितरण, पीओएस मशीन आदि की जानकारी ली।

किसान नवीन तकनीकों को अपनाकर खेती से लाभ प्राप्त कर सकते हैं- कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह

उन्नतशील कृषकों के यहां किया भ्रमण

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह बुधवार को कोलारस और बदरवास के भ्रमण के लिए निकले उन्होंने कोलारस और बदरवास में उन्नतशील कृषकों के फार्म का निरीक्षण किया और किसानों द्वारा खेती से लाभ प्राप्त करने के बारे में जानकारी ली तब उन्होंने कहा कि यदि किसान नवीन तकनीकों को अपनाकर खेती करें तो खेती से लाभ प्राप्त कर सकते हैं केवल परंपरागत कृषि से अच्छी आय प्राप्त नहीं की जा सकती उन्होंने कोलारस के गांव कुदोनिया में कृषक नवीन जाट के फार्म का निरीक्षण किया यहां कृषक द्वारा नवीन तकनीकी से टमाटर एवं शिमला मिर्च की खेती की जा रही है और खेती से भारी मुनाफा उन्हें मिल रहा है कृषक नवीन जाट ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से अपने अनुभव साझा किए इसी प्रकार कोलारस के गांव डगर में उन्नतशील किसान सुभाष जैन के फार्म पर एकीकृत फार्मिंग सिस्टम का अवलोकन किया किसान सुभाष जैन द्वारा एकीकृत कृषि के अंतर्गत परंपरागत फसल के साथ ही फल और सब्जियां उत्पन्न की जा रही हैं उन्होंने अपने खेत पर अमरूद,चीकू, नींबू, आंवला आदि के पेड़ लगाए हैं और खेती से अच्छा लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

 कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह रन्नौद के ग्राम गिलटोरा में सोनू जाट के फार्म का निरीक्षण करने भी पहुंचे कृषक सोनू जाट द्वारा करेले और खीरे की पौध तैयार की गई है यहां किसान से चर्चा करते हुए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि भले ही मुनाफा कम हो लेकिन जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाना चाहिए यदि किसान बड़ी मात्रा में कीटनाशक का उपयोग करेंगे तो कुछ समय बाद खेत की उर्वरा शक्ति कम हो जाएगी इसके अलावा कीटनाशक युक्त फसल स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होती है इसलिए किसानों को जैविक खेती की ओर बढ़ना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म