असिस्टेंट मैनेजर के 100 पदों पर भर्ती; ग्रेजुएट कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई, 70 हजार रुपए मिलेगी सैलरी

 बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के 100 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए 28 साल की उम्र तक के ग्रेजुएट उम्मीदवार, बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट (www.sidbi.in) के जरिए 24 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के साथ इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता: भारत सरकार/UGC द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन किया हो। SC/ST/OBC/PWD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। वाणिज्य/अर्थशास्त्र/प्रबंधन में से किसी भी विषय में मास्टर डिग्री पूरी करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेत हैं। इनके अलावा CA/CS/CWA/CFA या PhD डिग्री धारक उम्मीदवार भी पात्र हैं।

आयु सीमा: सहायक प्रबंधक पद के लिए आवेदक की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए। जबकि अधिकतम 28 वर्ष से ज्यादा न हो। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए उम्र में छूट प्रदान की गई है।

सैलरीजनरल स्ट्रीम ग्रेड ए पदों के लिए निर्धारित स्केल के मुताबिक सैलरी दी जाएगी। जो 70 हजार रुपए प्रतिमाह से शुरू होगी।

ऐसे करें आवेदन

  • यहां होम पेज पर ऊपर की ओर दिए गए करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इस पेज पर जॉब लिस्टिंग में से अपने लिए ऑफिसर्स ग्रेड ए भर्ती पर क्लिक करें।
  • आवश्यक दिशा-निर्देश पढ़ लें और अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी के आधार पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • लॉग इन करके अपना आवेदन पूरा करें और शुल्क भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म की एक प्रति सुरक्षित सेव कर प्रिंट आउट ले लें।

कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स

  • अनारक्षित वर्ग : 43 पद
  • पिछड़ा वर्ग : 24 पद
  • अनुसूचित जाति : 16 पद
  • अनुसूचित जनजाति : 7 पद
  • EWS: 10 पद

महत्वपूर्ण तारीख

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख - 24 मार्च, 2022
  • ऑनलाइन परीक्षा की तारीख - 16 अप्रैल, 2022
  • इंटरव्यू का संभावित कार्यक्रम - मई, 2022

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म