पांच राज्यों के चुनाव के बाद भाजपा को बढ़त, कांग्रेस की बिदाई, आप का आगमन के संकेत






द टुडे टाइम्स इंडिया सर्वे के अनुसार यूपी, मणिपुर में भाजपा, पंजाब में आप, उत्तराखण्ड, गोवा में टक्कर का अनुमान 

हरीश भार्गव कोलारस - देश के पांच राज्यों में 10 मार्च को होने वाले मतगणना से पूर्व 07 मार्च को मतदान समाप्ति के बाद देश के यूपी सबसे बड़े राज्य में भाजपा की सरकार पुनः बनने की सम्भावना नजर आ रही है के साथ मणिपुर में भाजपा की सरकार बनने की सम्भावना है इसी तरह उत्तराखण्ड में भाजपा मजबूत दिखाई दे रही है किन्तु कांग्रेस से भाजपा को कड़ी टक्कर मिलने का अनुमान है उत्तराखण्ड में सत्ताधारी भाजपा को विरोधी लहर के चलते कांग्रेस को भाजपा के बराबर सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है इसी तरह गोवा में भाजपा एवं कांग्रेस के बीच काटे का मुकाबला दिखाई दे रहा है पांचवे राज्य पंजाब की हम बात करे तो यहां कांग्रेस की सरकार जाती हुई तथा आप पार्टी की सरकार बनने का अनुमान लगाया जा रहा है कुल मिलाकर देश के जिन पांच राज्यों की हम बात करें तो यूपी, मणिपुर, उत्तराखण्ड में भाजपा की सरकार बन सकती है तो गोवा में मिली-जुली यानि की गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान है तो वही पंजाब में कांग्रेस की बिदाई के साथ आप का आगमन होने के संकेत मिल रहे है देश के पांच राज्यों में से सत्ताधारी भाजपा को बड़त के साथ देश की नम्बर 02 पार्टी कांग्रेस को शिकस्त मिलती हुई दिखाई दे रही है साथ ही दिल्ली प्रदेश की पार्टी आप अपने पैर पंजाब तक फैलाते हुये दिखाई दे रही है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म