मध्यप्रदेश के नए डीजीपी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुधीर सक्सेना ही होंगे। इसकी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुष्टि कर दी है। 1987 बेच के आईपीएपी सुधीर सक्सेना प्रदेश के 31वें डीजीपी होंगे। हालांकि देर शाम तक आदेश जारी नहीं हो सके हैं।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा में एमपी के नए डीपीजी सुधीर सक्सेना होने की पुष्टि कर दी। बता दें राज्य सरकार के अनुरोध पर केन्द्र सुधीर सक्सेना की सेवाएं बुधवार को प्रतिनियुक्ति से वापस सौंप दी थी। इसके साथ ही उनको रिलीव भी कर दिया गया था। इसके बाद से ही सुधीर सक्सेना के ही प्रदेश का नया डीजीपी बनना तय माना जा रहा है। अब गृहमंत्री की पुष्टि के बाद साफ हो गया है कि 4 मार्च को सुधीर सक्सेना कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान डीजीपी विवेक जोहरी 4 मार्च को रिटायर्ड हो रहे है। जौहरी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर चार मार्च को शाम साढ़े चार बजे विदाई परेड का आयोजन मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम भोपाल में किया जाएगा।
सीएम के ओएसडी रह चुके हैं सुधीर सक्सेना
सुधीर सक्सेना 1989 से 1990 से जबलपुर के सीएसपी रहे। वहीं, 1992 से 2000 तक अलग-अलग राजगढ़, छिंदवाड़ा, रतलाम, जबलपुर में एसपी रहे। वर्ष 2012 से 2014 तक सीएम के ओएसडी रहे। इसके बाद 2014 से 2016 तक एडीजी एडमिन पुलिस मुख्यालय के पद पर रहे। इसके बाद 2016 में प्रतिनियुक्ति पर केन्द्र सरकार में चले गए। स्पेशल डीजी सीआईएसएफ भी रहे। वर्तमान में सुधीर सक्सेना कैबिनेट सेक्रेटिरिएट नई दिल्ली में सेक्रेटरी सुरक्षा के पद पदस्थ थे।
वरिष्ठता में दूसरे नंबर पर सक्सेना
मध्य प्रदेश पुलिस कॉडर में सुधीर सक्सेना दूसरे नंबर के अधिकारी हैं। उनसे वरिष्ठ 1986 बैच के पुरुषोत्तम शर्मा है। निलंबित होने के कारण शर्मा का नाम डीजीपी के प्रस्ताव में शामिल ही नहीं किया गया। इसलिए 1987 बैच के सुधीर सक्सेना का डीजीपी पद के लिए सबसे आगे माा जा रहा था।
Tags
मध्यप्रदेश