पुरानी पेंशन बहाली को लेकर म.प्र.अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का ज्ञापन 04 मार्च को

म.प्र.अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का ज्ञापन 04 मार्च को  

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 13 मार्च को भोपाल में आंदोलन 

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे शासकीय सेवक, अब प्रदेश भर में होगा आंदोलन तेज

शिवपुरी - म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत के आव्हान पर  प्रदेश भर में कर्मचारियों ने अपनी लंबित पड़ी मांगों के निराकरण को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। पुरानी पेंशन योजना बहाल करने व पदोन्नति, डीए जैसी कई मांगों को लेकर आज सभी जिलों में ज्ञापन दिया जाकर 13 मार्च को भोपाल में आदोंलन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के सभी कर्मचारियों से सम्मिलित होने की अपील की गई है। 

म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा संयोजक दुर्गा प्रसाद ग्वाल एवं महासचिव राजकुमार सरैया ने संयुक्त रूप से वताया कि वर्ष 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को बंद पड़ी पुरानी योजना बहाल करने, पदोन्नति एवं डीए देने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आज 04 मार्चा को प्रांतीय आव्हान पर माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधीश को सौंपा जाएगा मांगों का निराकरण न होने पर 13 मार्च को भोपाल में आंदोलन किया जाएगा। म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा सभी विभागों के कर्मचारियों से ज्ञापन, आंदोलन में सम्मिलित होने की अपील की गई है अपील करने वालों में दुवेजी बाथम, प्रकाश पाण्डेय, अशोक सक्सैना, मनोज भार्गव, कल्याण वर्मा, गोविन्द श्रीवास्तव, हरिवल्लभ वर्मा, अरविन्द सरैया, धर्मेन्द्र रघुवंशी, सुरेन्द्र सिंह जादौन, कपिल दुवे, मोहम्मद रासिद, धीरज सिंह राजपूत, विपिन पचैरी, बाबू खां, नासीर अलि खांन, राजीव पुरोहित, राजेन्द्र जैन, हरीश शाक्य, राजेश रावत, मनमोहन जाटव, चन्द्रभान , केदार शर्मा, श्रीमती अंजना गौर, स्नेह रघुवंशी, महावीर मुदगल, नितिन श्रीवास्तव आदि शामिल हैं। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म