शिवपुरी - संभागायुक्त ग्वालियर एवं कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बीट समाधान केन्द्र बनाए गए है जिसमें बीट दल के सभी सदस्य उपस्थित रहते है उक्त दल के सदस्यों द्वारा ग्रामीणों के लंबित प्रकरणों का निराकरण आपसी समझौता के आधार किया जाता है इसी क्रम में ग्राम पंचायत सतनवाड़ाकलां में राजस्व, खाद्य, पुलिस, वन एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित प्रकरणों का निराकरण भी किया गया।
ग्राम पंचायत सतनवाड़ाकलां में आज मंगलवार को समझौता समाधान के तहत राजस्व से संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतनवाड़ाकलां की भूमि पर अतिक्रमण के प्रकरण को राधे एवं हरभजन तथा बीएमओ सतनवाड़ाकलां के साथ समझाइस देकर सहमति से अतिक्रमण हटावाया गया। पुलिस विभाग के प्रकरण में अरूण एवं सुरेन्द्र के मध्य फसल काटने की मजूरी करने संबंधी विवाद जिसमें लड़ाई झगड़ा हुआ जो पुलिस के माध्यम से बीट समाधान केन्द्र तक आया और दोनों पक्षों में राजीनामा कराया जाकर विवाद का समझौते से निराकरण कराया गया। खाद्य विभाग के प्रकरण में राशन समय पर न मिलने की पूर्व की समस्या बीट समाधान केन्द्र को प्राप्त होने पर खाद्य निरीक्षक के माध्यम से समय पर राशन उपलब्ध होने लगा जिससे हितग्राहियों के राशन मिलने की समस्या का निराकरण हुआ तथा वन विभाग के भूमि संबंधी विवादित प्रकरण में ग्राम चिटोरा चंदनपुरा विनेगा के विवाद संबंध में धारा 4 एवं धारा 6 संबंधी कार्यवाही पर चर्चा की गई इस मौके पर तहसीलदार शिवपुरी, नायब तहसीलदार शिवपुरी, थाना प्रभारी सतनवाड़ा, रेंजर सतनवाड़ा वृत्त, खाद्य निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक वृत्त सतनवाड़ा, हल्का पटवारी उपस्थित रहे।