राजनैतिक एवं पैसों की ठसक के चलते कोलारस में एक दर्जन व्यापारी लगाते एक करोड़ तक जुए में दांव

कोलारस - कोलारस में सट्टे के साथ - साथ जुए का अवैध कारोबार भी कोलारस में निरंतर जारी है जहां सट्टे के कारोबार में मध्यम एवं निम्न वर्ग के आदतन सटोरिये शामिल है तो वही जुए के अवैध कारोबार में कोलारस के धन्ना सेठ से लेकर व्यापारी वर्ग के लोग जुए के आदि हो चुके है कोलारस में करीब आधा दर्जन स्थानों पर जुऐ के फड़ संचालित हो रहे है इसी क्रम में व्यापारी वर्ग के कुछेक लोग तथा बाहर से आने वाले जुआरियों को मिलाकर करीब एक दर्जन लोग रविवार को स्थान बदलने के साथ - साथ गोदाम एवं मकानो बाहर चौकीदार बैठाकर जुऐ में लाखों से लेकर करोड़ो तक का दाव लगाने में पीछे नहीं है राजनैतिक पकड़ एवं पैसों की ठसक के चलते कोलारस में कभी मानीपुरा, कभी एप्रोच रोड़ तो कभी बस स्टेंड के आगे जुऐ का अवैध फड़ संचालित काफी समय से जारी है जिसमें मंडी बंद लोने वाले दिन जुआरियों की संख्या से लेकर जीत हार की राशि लाखों की जगह करोड़ों तक पहुंच जाती है राजनैतिक पकड़ एवं पैसों की ठसक ने जुऐं के आदि जुआरियों को अभय प्राप्त है जिसके चलते कोलारस में सट्टे के साथ-साथ जुऐ का कारोबार भी जारी है। 

1 टिप्पणियाँ

  1. All the games you can play on the Sega Genesis - AprCasino
    The best casinosites.one part is, of course, the poormansguidetocasinogambling game, is that 출장안마 there are very few people apr casino who do a lot of the hard work. The 1등 사이트 best part is, if the

    जवाब देंहटाएं
और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म