कोलारस - कोलारस शहर के अंतर्गत जगतपुर चौराहे पर एक सटोरिया सट्टे की लाईन या पर्ची काटते हुये कोलारस पुलिस ने 3 पर्ची एवं 380 रू. नगद सहित किया गिरफ्तार जानकारी के अनुसार कोलारस पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की कोलारस जगतपुर चौराहे पर एक सटोरिया सट्टे की लाईन ले रहा है मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुये जगतपुर चौराहे से एक सटोरिया को सट्टे की लाईन लेते यानि की सट्टे की पर्ची काटते हुये गिरफ्तार किया पुलिस द्वारा पूछताछ में सटोरिया ने अपना नाम अमरसिंह कुशवाह पुत्र नक्टु कुशवाह आयु 35 वर्ष निवासी ग्राम चन्देनी हाल निवासी ईदगाह के पास पावर हाउस के पास मानीपुरा बताया गया सटोरिया की तलाशी में उसके पास से 3 पर्ची, 380 रू. नगद जप्त किये गये है इस मामले में पुलिस द्वारा सट्टा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार कोलारस शहर में सट्टे की लाईन एक नहीं कई जगह ली जा रही है जैसे मोहरा रोड़, स्टेशन रोड़, भडौता रोड़ सहित अनेक जगह सट्टे की लाईन सटोरियाओ द्वारा ली जा रही है।
Tags
कोलारस