ट्रेक्टर ट्रॉली पलटने से एक की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल


कोलारस - देहरदा गणेश से करीब 2 किमी दूर मजदूरो से भरी एक ट्रेक्टर ट्रॉली पलटने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत तथा करीब दो दर्जन से अधिक लोग गम्भीर रूप से घालय बताये जा रहे है।

जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह करीब 08ः30 की बताई जा रही है ग्राम देहरदा गणेश से करीब 2 किमी दूर एक ट्रेक्टर ट्रॉली में सबार होकर मजदूर फसल काटने जा रहे थे तभी रास्ते में मोड़ पर ट्रेक्टर पलट गया जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई करीब 2 दर्जन से अधिक लोग गम्भीर रूप से घायल बताये ता रहे घायलों को ईलाज के लिये कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां से घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म