खनिज का अवैध परिवहन करते हुए पकड़े जाने पर ट्रेक्टर-ट्रॉली, डम्पर जप्त किए जाने की कार्यवाही की

शिवपुरी - जिले में चल रहे अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में पुलिस, राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा लगातार भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिवस एक ट्रेक्टर ट्रॉली रेत खनिज एवं एक ट्रेक्टर ट्राली को बोल्डर पत्थर खनिज का अवैध परिवहन करते हुए जप्त किया गया।

खनिज दल द्वारा एक ट्रेक्टर ट्रॉली रेत खनिज का अवैध परिवहन करते हुये ग्राम रोनिजा से पकड़ा गया जिसे पुलिस चौकी सुनारी की अभिरक्षा में रखा गया है तथा एक ट्रेक्टर ट्राली को बोल्डर पत्थर खनिज का अवैध परिवहन करते हुए घोड़ा चौराहा से जप्त करके पुलिस थाना कोतवाली की अभिरक्षा में रखा गया है एवं एक डम्पर सिरसोद तिराहा करैरा से गिट्टी खनिज का अवैध परिवहन करते हुये जब्त करके थाना अमोला की अभिरक्षा में रखा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म