तहसीलदार कोलारस प्रतिज्ञा शर्मा ने सभी पटवारियों की भागीदारी की सुनिश्चित
विवेक व्यास कोलारस - जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह अंकुर अभियान को गति देने के किये गए गंभीर नजर आ रहे है साथ ही सभी प्रशासनिक अमले को इसमे पूरी ताकत से जुटने के निर्देश जारी किये है लगातार जिला कलेक्टर इसकी प्रगति को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे है साथ ही सभी से पौधा रोपण कर अंकुर एप्प पर डालने के लिए जागरूक कर रहे है। इसी तारतम्य में विगत दिवस कोलारस में कई जगह कलेक्टर अक्षय कुमार ने अंकुर अभियान के तहत पौधरोपण किया जिसमें सम्बन्धित क्षेत्रो के जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासन के सभी अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई इसी दौरान कोलारस तहसीलदार प्रतिज्ञा शर्मा ने सभी पटवारियों को भी अपने हलको में ग्रुप बनाकर इस अभियान में जुटने ने निर्देश भी दिए जिनको मोबाईल पर प्राप्त कर सभी पटवारी क्षेत्र में रवाना होते नजर आए अंकुर अभियान के अंतर्गत शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजीव पाण्डेय जी द्वारा आदर्श गौशाला धर्मपुरा पर पौधा रोपड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं एसडीएम व्रज विहारी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ उमराव मारवी, तहसीलदार प्रतिज्ञा शर्मा, सीईओ जनपद आफिसर सिंह गुर्जर और सैकड़ों लोगों एवं स्थानीय सरपंच सचिव के साथ मिलकर सैकड़ों की संख्या में पौधे लगाए।