कोलारस - कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली राई की पोर की रहने वाली एक युवती ने शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को आवेदन देते हुये न्याय की मांग की है।
जानकारी के अनुसार युवती द्वारा दिये गये आवेदन के माध्यम से युवती ने पुलिस अधीक्षक चंदेल से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है युवती ने आवेदन के माध्यम से बताया कि उसके घर के पड़ोस में रहने वाले कुछ अपराधिक प्रबृति के लोगो द्वारा आये दिन उसे परेशान एवं उसके साथ छेड़छाड करते रहते थे इसी क्रम में युवती ने बताया कि उसके साथ छेड़छाड सहित अपराधिक लोगो के द्वारा मारपीट कर दी गई है जिसकी युवती द्वारा कोलारस थाने में इस मामला की जानकारी देते हुये आवेदन दिया गया युवती का कहना था कि कोलारस पुलिस द्वारा इस मामले में
केवल अदम चेक के अलावा कोई कार्यवाही नहीं की गई साथ ही युवती ने जानकारी दी की 27 फरवरी को रात 8 बजे वह घर के अंदर थी तभी पड़ोस में रहने वाला लायक राम जाटव, बंटी जाटव सहित सुनील जाटव, तीनों आए और घर के अंदर घुस आये जहां उन्होंने गाली गलौज करते हुये मेरे साथ छेड़छाड़ की उसी समय मेरी मां वहां आ गई मां ने युवती को बचाने का प्रयास किया युवती का कहना था कि मां समय पर नहीं आती तो उक्त अपराधिक लोग उसके साथ कुछ भी घटना कर सकते थे जाते-जाते उक्त लोगो द्वारा युवती को जानसे मारने की धमकी दे डाली मामले की शिकायत कोलारस थाने में की लेकिन उदम चेक काट कर कोई कार्यवाही नहीं की गई इसी क्रम में 2 मार्च को लायक राम जाटव अपने साथी दलीप जाटव को ले कर आया और मेरी डंडों से मारपीट कर दी इसकी भी शिकायत थाने में की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई युवती ने बताया कि उक्त व्यक्ति 7 भाई हैं और किसी भी दिन गंभीर घटना को अंजाम दे सकते हैं इसको लेकर युवती ने पुलिस अधीक्षक चंदेल से न्याय की गुहार लगाई है।