फुलैरा दूज के साथ ब्रज में होली बैठक 4 मार्च को, 10 मार्च से लड्डू मार होली के साथ होली महोत्सव होगा प्रारम्भ

श्रीधाम वृंदावन से विशेष होली रिपोर्ट पत्रकार हरीश भार्गव की कलम से - 4 मार्च शुक्रवार को फुलैरा दूज के साथ व्रज में होली का कार्यक्रम प्रारम्भ होने की चर्चा बैठक के साथ प्रारम्भ होगी इसी के साथ व्रज में 10 मार्च से 18 मार्च यानि की 9 दिनों तक व्रज में होली महोत्सव का कार्यक्रम अलग - अलग दिन अलग - अलग स्थानों पर आयोजित होगें व्रज के कलैन्डर अनुसार शुक्रवार 4 मार्च को बैठक के साथ होली महोत्सव की तैयारी प्रारम्भ होंगी 10 मार्च को नंद गांव में फाग आमंत्रण महोत्सव होगा इसी दिन वरसाने में लड्डू होली आयोजित होगी इसी दिन होलाष्टक भी प्रारम्भ होंगे जिसके चलते नवीन कार्य होलिका दहन तक बंद रहते है इस बार होलिका दहन 17 मार्च गुरूवार को किया जायेगा इसके अगले दिन 18 मार्च को वैष्णव सम्प्रदाय के विश्व भर में रहने वाले लोग रंग गुलाल लगाकर होली महोत्सव रंग उत्सव के रूप में मनाते है वैसे तो होलिका दहन के साथ ही फागुन मास एवं होलाष्टक समाप्त हो जाते है किन्तु देश भर में होलिका दहन से लेकर रंग पंचमी यानि की 22 मार्च मंगलवार तक होली का रंगो भरा पर्व मनाने का क्रम इस बार आयोजित होगा। 

होली कैलेंडर

फुलैरा दूज– 4 मार्च, दिन शुक्रवार

नंदगांव में फाग आमंत्रण महोत्सव – 10 मार्च, दिन गुरुवार

बरसाना में लड्डू होली – 10 मार्च, दिन गुरुवार

होलाष्टक प्रारंभ – 10 मार्च, दिन गुरुवार

बरसाना में लट्ठमार होली – 11 मार्च, दिन शुक्रवार

नंदगांव में लट्‌ठमार होली – 12 मार्च, दिन शनिवार

रंगभरी एकादशी – 14 मार्च, दिन सोमवार

होलिका दहन – 17 मार्च, दिन गुरुवार

होली उत्सव– 18 मार्च, दिन शुक्रवार

होलिका दहन तिथि एवं मुहूर्त

पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि 17 मार्च को दिन गुरुवार को दोपहर के वक्त 01:29 बजे से लगने वाली है, जो कि अगले दिन यानी कि 18 मार्च को दिन शुक्रवार को दोपहर 12:47 बजे तक रहने वाली है ऐसे में बता दें कि होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा को ही होता है होलिका दहन 17 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होगी इस दिन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म