कोलारस - अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज सेवी एवं विधायक प्रतिनिधि ओ.पी. भार्गव, विवेक भार्गव द्वारा शॉल पहनाकर महिलाओ का स्वागत किया भार्गव ने सिया योगी, प्रेमवाई शर्मा, आशा भार्गव, श्रीमती शकुन भार्गव का स्वागत किया।
महिला दिवस के अवसर पर भार्गव ने कहां कि आज अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस है महिला दिवस लगभग सभी विकास शील देशो मे मनाया जाता है यह दिन महिलाओं को उनकी क्षमता सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक प्रगति, आत्म निर्भर एवं तरक्की दिलाने तथा महिलाओं को याद करने का दिन हैं इस अवसर पर विवेक भार्गव, श्रीमति सीमा भार्गव, कोशिकी भार्गव, श्रीया भार्गव, कु० मुस्कान भार्गव आदि उपस्थित रहे।
Tags
कोलारस