कोलारस - नेहरू युवा केंद्र मंडल पनवारी कोलारस के तत्वाधान में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत युवाओं को किया गया जागरूक अभिमुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन कोलारस के जगतपुर स्थित ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में नेहरू युवा केंद्र पनवारी कोलारस के तत्वाधान में आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत युवाओं का अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा बलवीर निबोरिया उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रतिनिधि ओ.पी. भार्गव एवं जसवंत पाल रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र शिवपुरी के उपनिदेशक जयंत सर ने की कार्यक्रम में वक्ता के रूप में अभिलाख सिंह एवं विनोद सिकरवार सर रहे कार्यक्रम के संयोजक इमरत लाल जाटव द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती माता एवं भगत सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रतिनिधि ओपी भार्गव ने अपने उद्बोधन में कहा नेहरू युवा केंद्र युवाओं का एक बड़ा संगठन है जो ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को उभारने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण एवं कौशल मूल्यों को विकसित करना मुख्य उद्देश है कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र शिवपुरी के उपनिदेशक जयंत सर ने अपने उद्बोधन में कहां ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा शासन की योजनाओं से अवगत कराना नेहरू युवा केंद्र की योजनाओं को विस्तृत रूप से बताया युवाओं से आव्हान किया गया कि इस प्रकार के कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवा जुड़े और जुड़कर आत्मनिर्भर भारत बनाने के माननीय प्रधानमंत्री जी के सपने को साकार करें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित बलवीर निबोरिया ने अपने उद्बोधन में कहां नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ हमारे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को लेना एवं ग्रामीण क्षेत्र के हमारे साथियों को शासन की योजनाओं की जानकारी देना आजादी के अमृत महोत्सव एवं आत्मनिर्भर भारत का युवाओं का अभिमुखीकरण का सपना हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के सपने को साकार करने हेतु एवं युवाओं को नकारात्मक सोच से दूर रहना चाहिए उन्हें सदैव सकारात्मक सोच रखना चाहिए उनके अंदर राष्ट्रीयता एवं मस्तिष्क में देश प्रेम की भावना अधिक से अधिक होना चाहिए वक्ता के रूप में अभिलाख सिंह एवं विनोद सिकरवार सर जसवंत पाल दिलीप राकेश सुनील क्षितिज रौनक अखिलेश राहुल नीरज प्रमोद शेखर आदि सैकड़ों युवा उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में प्रतिभावान युवाओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किए गए।
Tags
कोलारस