खाद्यान्न उठाव के कार्य में लापरवाही बरतने पर विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयको को कारण बताओ नोटिस जारी

शिवपुरी - जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी द्वारा जनवरी माह का खाद्यान्न का उठाव शत-प्रतिशत पूर्ण न कराए जाने पर शिवपुरी जिले के 6 विकासखण्डों के विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयको को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की कार्यवाही की है।

जिला पंचायत में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की प्रभारी अधिकारी सीमा उपाध्याय ने बताया कि संबंधित विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयको को गत माह ही शत प्रतिशत खाद्यान्न के उठाव हेतु कार्यालयीन पत्र, मीटिंग तथा दूरभाष पर निर्देशित किया गया इसके उपरांत भी शत-प्रतिशत खाद्यान्न उठाव की कार्यवाही न किए जाने, कार्य में रूचि न लेने, वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों की अवहेलना किए जाने पर संबंधित विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयको के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस की कार्यवाही की गई है जारी कारण बताओ नोटिस में विकासखण्ड नरवर स्त्रोत समन्वयक प्रदीप शुक्ला, विकासखण्ड पोहरी स्त्रोत समन्वयक अचल सिंह कुशवाह, विकासखण्ड खनियांधाना स्त्रोत समन्वयक मुकेश यादव, विकासखण्ड कोलारस स्त्रोत समन्वयक जे.एस.गोलीया, विकासखण्ड बदरवास स्त्रोत समन्वयक राजेश कम्ठान एवं विकासखण्ड पिछोर स्त्रोत समन्वयक विनोद कुमार गुप्ता शामिल है जारी नोटिस का जवाब पत्र प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर प्रस्तुत करते हुए खातों का अपडेशन एवं खाद्यान्न का उठाव शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में संबंधित की दो वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने हेतु प्रस्ताव कलेक्टर शिवपुरी को भेजा जाएगा।

1 टिप्पणियाँ

  1. Playtech secures acquisition of iGaming industry share in India
    Playtech, a leading iGaming technology content provider to 순천 출장안마 the world's leading 인천광역 출장샵 online 동해 출장안마 casino 서귀포 출장샵 industry, has secured a licensing 태백 출장마사지 agreement with Playtech

    जवाब देंहटाएं
और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म