यह जनादेश भारतीय जनता पार्टी की सुशासन की नीति का परिणाम है: सांसद डॉक्टर के पी यादव

सांसद ने ढोल बजाकर कार्यकर्ताओ के साथ मनाया जीत का जश्न

शिवपुरी-चार राज्यों में विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत को लेकर अशोक नगर के हृदय स्थल गांधी पार्क पर जश्न मनाया गया. इस अवसर पर गुना-शिवपुरी- अशोकनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर के पी यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जमकर जश्न मनाया. इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर सांसद भी स्वयं को थिरकने से नहीं रोक पाए एवं सभी मिठाई खिलाकर मीठा मुंह कराया और जीत की  बधाई दी. इस अवसर पर सांसद डॉक्टर के पी यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचंड जनादेश दिया है, यह भाजपा के सुशासन एवं अंत्योदय की नीति का परिणाम है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार सदैव गरीबों के हित के लिए कार्य करती है. इन विधानसभा चुनावों के परिणामों ने भाजपा सरकार पर लगने वाले सभी आरोपों को खारिज कर दिया. जातीय व धार्मिक नफरत फैलाने वालों को जनता ने जवाब दिया है. भारतीय जनता पार्टी ने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था.उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हम बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं, इसका सारा श्रेय भारतीय जनता पार्टी के देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं को जाता है. उत्तराखंड,मणिपुर एवं गोवा में भी जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के नागरिकों की पहली पसंद हैं.भाजपा द्वारा किए विकास कार्य को जनता ने आशीर्वाद प्रदान किया है.मैं सभी मतदाता बंधुओं का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करता हूं. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश रघुवंशी,जिला महामंत्री मुकेश कलावत,जिला उपाध्यक्ष रविंद्र दुबे,युवा मोर्चा अध्यक्ष अभय ठाकुर,हरवीर सिंह रघुवंशी हेमंत शर्मा,तरुण रघुवंशी सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं नागरिक बंधु उपस्थित रहे.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म