उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में जीत की खुशी में कोलारस के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

कोलारस - कोलारस बस स्टैंड पर उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड सहित मणिपुर के विधानसभा चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक विजयश्री मिलने की खुशी में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चीमा, मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़, विधायक प्रतिनिधि राम सडैया, पूर्व पार्षद राजू भार्गव, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश भार्गव एवं भाजपा मंडल कोलारस के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा की जीत पर मिष्ठान बांटकर एवं फडाको की गूज से जश्न मनाया भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह चीमा ने कहां कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है अद्भुत ऐतिहासिक विजयश्री पर चारों राज्यों के देवतुल्य कार्यकर्ताओं व मतदाताओ आभार प्रकट किया। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म