शिवपुरी-गुना-अशोकनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर के पी यादव 5 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म दिवस के अवसर पर अंकुर अभियान के तहत अशोकनगर जिले में स्थित सुप्रसिद्ध करीला धाम में दर्शन एवं पूजन करके वृक्षारोपण करेंगे सांसद डॉ यादव ने लगभग 6000 वृक्षों को लगाने का संकल्प लिया है
डॉ यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे "एक वृक्ष एक दिन" अभियान से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने यह संकल्प लिया है यादव ने कहा कि वह न केवल वृक्ष लगाएंगे बल्कि वृक्षो के संरक्षण व संवर्धन सहित उनके पानी की व्यवस्था व सुरक्षा सुनिश्चित भी की जाएगी इसलिए यह अभियान विभिन्न चरणों मे पूर्ण होगा इसी तारतम्य में कल पहले चरण के रूप में लगभग 200 वृक्ष करीला धाम पर सांसद डॉक्टर के पी यादव के नेतृत्व में लगाए जाएंगे.सांसद यादव ने पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन की जिम्मेदारी हम सभी की है सांसद डॉ केपी यादव ने पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में लोगों से एक एक वृक्ष लगाने की अपील की है वृक्ष हमें जीवनदाई हवा प्रदान करते हैं प्रकृति हमारे जीवन की सुरक्षा करती है अतः हमें भी प्रकृति का ध्यान रखना चाहिए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म दिवस के अवसर पर 6000 वृक्ष लगाने का लिया संकल्प
Tags
शिवपुरी