हरीश भार्गव, जयकुमार झा कोलारस - कोलारस अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले रन्नौद तहसील कार्यालय में नवागत तहसीलदार अरुण सिंह गुर्जर ने संभाला तहसीलदार का प्रभार जानकारी के अनुसार तहसीलदार प्रेमलता पाल का स्थानांतरण पोहरी हो जाने पर तहसीलदार अरुण ने पदभार ग्रहण कर लिया है तहसीलदार श्री गुर्जर ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता राजस्व विभाग के सभी कार्य समय पर हो साथ ही किसानों को उनके काम के कारण परेशान न होना पड़े कर्मचारियों से रन्नौद के भूगोलिंक स्थिति की जानकारी प्राप्त की क्योंकि पहली बार नगरपरिषद बनी है पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यालय के कर्मचारियों ने फूल मालाओं एवं आतिशबाजी से किया स्वागत।
Tags
कोलारस