इंतजार खत्म, 29 अप्रैल को जारी होंगे एमपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम

मध्‍यप्रदेश - लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। मध्यप्रदेश बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के परीक्षा के परिणाम जारी होने की तारीख सामने आ गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की ओर से दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम 29 अप्रैल, 2022 को जारी किए जाएंगे। जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 

MP Board Result: मंत्री परमार जारी करेंगे परिणाम
मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार 29 अप्रैल, 2022 को दोपहर 1 बजे परिणाम की घोषणा करेंगे। एमपी बोर्ड की ओर से  कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम के साथ ही हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 भी जारी किए जाएंगे। 

MP Board Result: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

1. सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे दसवीं या बारहवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें। 

5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 

6. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म