कोलारस - मंडल कोलारस ने भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यालय पर झंडा वंदन कर हर्ष उल्लास से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चीमा सहित मंडल के प्रभारी जिलाउपाध्यक्ष हेमंत ओझा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरसिंह सगर, मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़, डॉ. राजेश भार्गव अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, भाजपा पार्षद राजकुमार भार्गव, मंडल महामंत्री राम सडैया, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बलवीर निवोरिया, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रुद्राक्ष गौड़ एवं वरिष्ठज़न शंकरलाल रावत, पदम जैन, धर्मेंद्र जैन पल्लन, ओपी भार्गव, मंगल कुशवाह, परमाल रघुवंशी सहित मंडल में निवासरत सभी मोर्चाे के जिले के सभी पदाधिकारीगण, मंडल के पदाधिकारीगण, नगर केंद्र के बूथ अध्यक्ष/महामंत्रीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उद्धबोधन को भी उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सुना और जनसंघ से लेकर भाजपा तक समर्पित रह कर कार्य करने वाले वरिष्ठ नेता घनश्याम बिड़ला का पुष्प माला पहना कर सम्मान किया गया।
Tags
कोलारस
