हरियाणा के पंचकूला में ताऊ देवी लाल खेल परिसर में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का क्रेज न केवल देश के 36 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ियों व विभिन्न खेल फेडरेशनों के तकनीकी अधिकारियों तक सीमित है बल्कि बॉलीवुड के सीने सितारों तक पहुंच चुका है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर व खेल राज्य मंत्री ओलंपियन सरदार संदीप सिंह खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए कई बार खिलाड़ियों के बीच पहुंचे हैं।अब खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए बॉलीवुड के स्टार आमिर खान रविवार को ताऊ देवी लाल खेल परिसर में पहुंचेंगे।
Tags
हरियाणा