सार- कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का जन्मदिन किसान मोर्चा ने मनाया मरीजों के बीच इस बीच साथ मे किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गुरूप्रीत चीमा, जिला उपाध्यक्ष विपिन खेमरिया सहित अन्य कार्यकर्ता रहे उपस्थित।
विस्तार - विवेक व्यास कोलारस - किसान मोर्चा के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का जन्मदिन कोलारस अस्पताल में मारीजो के बीच मनाया।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह चीमा सहित इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा विपिन खेमरिया सहित अनेक कार्यकर्ता इस अवसर पर अस्पताल में उपस्थित रहे और मरीजो को फल वितरित किये। ज्ञात हो कि जब से गुरुप्रीत सिंह चीमा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए है तब से भाजपा के सभी पुरोधा पुरुषों का जन्मदिन संगठन की रीति नीति अनुसार मनाया जा रहा है।
इससे सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का अवसर मिलता है और संगठन को मजबूती प्राप्त होती है।
Tags
कोलारस
