सार - कोलारस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली तीन नगर परिषद में से बदरवास एवं रन्नौद का मतदान प्रथम चरण में होगा जबकि कोलारस नगर परिषद के लिये मतदान दूसरे चरण में होना है किन्तु तीनों ही नगर परिषदों के लिये नामांकन फार्म भरने की प्रक्रिया एक साथ चालू होगी और 22 जून को चुनाव चिन्ह के साथ तीनोें ही नगर परिषदों के लिये चुनाव प्रचार प्रारम्भ हो जायेगा।
विस्तार - कोलारस विधानसभा की तीनों नगर परिषदों के लिये नामांकन फार्म भरने का सोमवार को दूसरा दिन है नामांकन फार्म जमा होना बुधवार से सम्भवता प्रारम्भ होगे जोकि शनिवार 18 जून की दोपहर 03 बजे तक जमा हो सकेंगे उसके बाद 20 जून सोमवार को नामांकन फार्मो की जांच होगी उसके बाद 22 जून बुधवार को दोपहर 03 बजे तक नामांकन फार्म बापिस लिये जा सकेंगे तथा दोपहर 3 बजे से देर रात्रि तक नगर परिषद पार्षद के लिये चुनाव मैदान में खड़े तीनों की नगर परिषदों के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित होने के साथ उम्मीदवार एवं उनके समर्थक प्रचार के लिये चुनावी मैदान में जा सकेंगे।
बदरवास, रन्नौद नगर की सरकार के लिये मतदान पहले चरण में 6 जुलाई बुधवार को सुबह 07 बजे से शाम 05 बजे तक होगा बदरवास एवं रन्नौद के लिये डाले गये मतो की गणना 17 जुलाई रविवार को की जायेगी।
नगर परिषद कोलारस के लिये नगर की सरकार बनाने के लिये मतदान दूसरे चरण में 13 जुलाई बुधवार को सुबह 07 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान होगा जबकि मतों की गणना 18 जुलाई सोमवार को कोलारस के आईटीआई भवन नवीन सब्जी मंड़ी के पास सोमवार की सुबह 8 बजे से प्रारम्भ होगी कोलारस में नगर की सरकार के लिये 24 मतदान केन्द्र बनाये गये है।