
बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार, नीतीश ने पेश किया सरकार बनाने का दावा
बिहार में भाजपा और जदयू का गठबंधन टूट गया है। सीएम नीतीश राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने के बाद नीतीश राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे। वहीं. इससे पहले जेडीयू की आज हुई बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों ने सीएम नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे उनके साथ हैं। बिहार में जारी सियासी उठापटक से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा- नीतीश कुमार ने ही जंगलराज, लूट और भ्रष्टाचार की बात की थी। 2017 में वो ही हमारे पास आए थे। नीतीश ने जनादेश का अपमान किया। आपने 2015 में लालू प्रसाद यादव के साथ जाने का फैसला क्यों किया था। 2017 में क्यों कहा था कि तेजस्वी यादव पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। नीतीश जी, अपने पुराने टीवी के कमेंट देखिए। आपने कहा था कि इतने गंभीर आरोप के जवाब तो मिलने चाहिए। तब तेजस्वी ने कहा था कि अपने वकील से मिलकर इसका जवाब दूंगा। तब आप भाजपा के साथ आ गए थे। 2019 में हमने अपने सिटिंग विधायकों का टिकट काटा था, ताकि आपको अधिक टिकट मिल सके।
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का भाजपा पर निशाना
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा-
बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय..
सत्ता की भूख
पूरे देश से
बीजेपी को ले डूबेगी
एक दिन जरूर..
तेजस्वी बोले, हम नीतीश जी को धन्यवाद करते हैं
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। कोई पैकेज नहीं मिला। नीतीश जी ने पटना यूनिवर्सिटी की भी बात की जो नहीं मानी गई। जेपी नड्डा कहते हैं कि यहां आकर क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त करेंगे। यानि विपक्ष और लोकतंत्र को समाप्त करेंगे। हमारा दायित्व है संविधान को बचाना। भाजपा का एक ही काम है, डराओ। हम नीतीश जी को धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने फैसले लेने का काम किया है। आज पांच दलों की बैठक हुई और हमें फैसला लेने की जिम्मेदारी दी गई थी। नीतीश जी ने बिहार और लोकतंत्र के हित में फैसला लिया है। हम लोग समाजवादी हैं, लालू जी ने आडवाणी का रथ रोका था। हमारे पुरखों की विरासत कोई और लेकर जाएगा क्या? हम लोग चाचा-भतीजा हैं, लड़े भी हैं, आरोप भी लगाए हैं। हम लोग समाजवादी लोग हैं। हर भाई के बीच लड़ाई होती है। पीएम उम्मीदवारी का सवाल हम मुख्यमंत्रीजी पर छोड़ते हैं। सबसे अनुभवी, परिपक्व मुख्यमंत्री कोई है तो वो नीतीश जी हैं।
Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.
0 comments:
Post a Comment