मध्यप्रदेश

खबर वही जो सच, विज्ञापन एवं खबरों के लिये सम्पर्क करें - 94251-57456

सभी मापदण्डों में प्राइवेट स्कूलों से भी अच्छे हो सकते है शासकीय स्कूल - जनपद अध्यक्ष चौहान - Kolaras

शासकीय मॉडल स्कूल में हुआ सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न



कोलारस - विगत दिवस शा.मॉडल उच्च.माध्य. विद्यालय कोलारस में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भरत सिंह चौहान एवं विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका शिवहरे सहित सभी उपस्थित अतिथियों ने सरस्वती माँ की प्रतिमा पर पुष्प माला पहना कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

विद्यालय की प्राचार्य वंदना शिवहरे एवं समस्त स्टाफ द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पमाला, पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया तत्पश्चात विद्यालय के छात्रों द्वारा एक से बढकर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई जिसको पालक गणों सहित सभी अतिथियों द्वारा खूब सरहाया गया।

मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चैहान ने अपने उदबोधन में कहा कि सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षक अपने विद्यालय पर ध्यान दें तो इस विद्यालय की तरह शासकीय स्कूल भी प्रत्येक मापदण्ड में प्राइवेट स्कूलों से भी अच्छे हो सकते है, में यहाँ की प्राचार्य शिवहरे मेडम को और समस्त स्टाफ को धन्यवाद देता हूँ कि इतना अच्छा आयोजन किया और विद्यालय की व्यवस्था को बहुत ही बढ़िया बनाया हुआ है। मुझे जानकारी मिली है कि यहाँ पीने के पानी की समस्या है में आपको विश्वास दिलाता हूँ कि इस विद्यालय में पानी की समस्या को खत्म करने के लिए जल्द ही बोर खनन करवा दिया जाएगा।

नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका शिवहरे ने विद्यार्थियों से कहा  कि आप मन लगा कर पढ़ाई करें, आप विद्यालय का अपने माता पिता सहित नगर का नाम रोशन करें, शासकीय स्कूल में इतना भव्य आयोजन वास्तव में सराहनीय है। इस विद्यालय की व्यवस्थायें देखकर ऐसा नहीं लगता कि हम किसी सरकारी स्कूल में आये हैं। 

     संकुल प्राचार्य के पी जैन ने विद्यार्थियों से कहा कि फाइनल एग्जाम नजदीक आचुके है। आप लोग मन लगा कर पढ़ाई करें। इस विद्यालय में लगभग सभी व्यवस्थाऐं बहुत बढ़िया है। शासकीय स्कूलों में इस तरह की गतिविधियां होती रहना चाहिए। इससे बच्चों की प्रतिभाएं सबके सामने आती है।

   सभी अतिथियों ने अपने उदबोधन द्वारा विद्यालय के बच्चो का उत्साहवर्धन किया एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं विद्यालय की प्राचार्य वंदना शिवहरे के कार्य करने की शैली की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा भी की।

  कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की शिक्षिका चंद्रकांता गोयल एवं दिलीप जैन द्वारा किया गया। सभी अतिथियों द्वारा विद्यालय में वर्ष भर मे आयोजित हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं मे विजयी हुए एवं राज्यस्तर तक अपने विद्यालय सहित नगर का नाम रोशन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

   कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य वंदना शिवहरे द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

   इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चैहान, नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका सुरेन्द्र शिवहरे, सांसद प्रतिनिधि डॉ. सिमरन रंधावा,

संकुल प्राचार्य के. पी. जैन, सी एम राइज विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुलश्रेष्ठ, पूर्व प्राचार्य संघ प्रिय सुमन, विद्यालय के मार्गदशक

एवं वरिष्ठ शिक्षक एम एल शर्मा , अनिल अहिरवार, विधायक प्रतिनिधि राम सडैया, पार्षद विकास कुशवाह, राहुल जैन, अभिभावक गण उपस्थित रहे।




SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment