मध्यप्रदेश

खबर वही जो सच, विज्ञापन एवं खबरों के लिये सम्पर्क करें - 94251-57456

भाजपा में आये नये महमानों से भाजपाई दुखी - जयवर्धन सिंह - Shivpuri



शिवपुरी - शिवपुरी में आयोजित प्रोग्राम में पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र एवं कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने प्रदेश की राजनिति को आगे बडाने के लिये मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों में कांग्रेस में एक चहरा एवं भाजपा ने तीन चहरे बताऐं है कहां कि भाजपा तीन गुटों में बटी है जबकि कांग्रेस में केवल और केवल एक ही गुट काम कर रहा है जोकि कांग्रेस के मूल कार्यकर्ता है। 

जयवर्धन सिंह ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का कार्यकर्ताओं से किया आह्वान इसी के साथ ही जयवर्धन का बीजेपी सरकार पर आरोप, बिना रिश्वत दिए नहीं होता कोई काम पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने बीजेपी में जारी गुटबाजी पर जोरदार तंज कसा है शिवपुरी में जयवर्धन ने साफ शब्दों में कहा कि बीजेपी में आज तीन गुट हैं।

जिसमें पहला गुट शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा और नाराज भाजपा बीजेपी के पुराने नेता अपने नए मेहमानों से परेशान हो गए हैं क्योंकि उनके चलते पार्टी में गुटबाजी बढ़ रही है दूसरी ओर, कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता तन-मन-धन से लगे हैं।

जयवर्धन सिंह मंगलवार सुबह शिवपुरी पहुंचे आगामी 10 फरवरी को शिवपुरी के बैराड़ कस्बे में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा होनी है इसकी तैयारियों का जायजा लेने जयवर्धन सिंह और पूर्व मंत्री लाखन सिंह बघेल शिवपुरी आए उन्होंने एक स्थानीय होटल में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की जयवर्धन ने कार्यकर्ताओं से आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से काम करने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं को मंच से संबोधित करते हुए जयवर्धन ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बगैर उन पर जमकर निशाना साधा। साथ ही प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को भी आड़े हाथों लिया।

जयवर्धन सिंह ने मंच से बोलते हुए कहा कि आज प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है, जहां कोई भी काम बिना पैसे के नहीं होता है। बीते दिनों शिवपुरी के प्रभारी मंत्री का भी एक वीडियो वायरल हो चुका है जिसमें वह अधिकारियों को काम से पहले प्रसाद चढ़ाने की बात कर रहे हैं। साथ ही शिवपुरी एसपी की शिकायत कलेक्टर से किए जाने वाले मामले का भी उल्लेख कांग्रेस विधायक ने किया।

बाद में पत्रकारों से चर्चा में जयवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा में अब गुटबाजी बढ़ गई है यहां पर अब तीन तरह की भाजपा है जिन लोगों के चलते पहले कांग्रेस गुटबाजी का शिकार थी अब वही लोग बीजेपी में गुटबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं।



SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment