मध्यप्रदेश

खबर वही जो सच, विज्ञापन एवं खबरों के लिये सम्पर्क करें - 94251-57456

उद्यानिकी मंत्री कुशवाह, कोलारस विधायक रघुवंशी ने कुशवाह समाज के बीच पहुंचकर की शोक संवेदना व्यक्त - Kolaras


परिवार जनों को बंधाया ढांढस और सहायता राशि देने का किया वायदा

कोलारस - कोलारस नगर के गुना वायपास पर उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाह का अध्यक्ष भाजपा पि. वर्ग मोर्चा मण्डल कोलारस पार्षद विकास कुशवाहा ने अपनी टीम हेमंत कुशवाह मंडल उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आधा सैकड़ा से अधिक लोगों के साथ मिलकर आत्मीय स्वागत किया। 
 
कोलारस के चिलावद से कैला देवी के दर्शन करने जा रहे शिवपुरी के चिलावद गाँव के लोगों के दुखद हादसे का शिकार होने पर आज शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने जा रहे थे तभी पार्षद विकास कुशवाह हेमंत कुशवाह ने उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाह एवं कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का आत्मीय स्वागत किया, मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने मंगल सिंह कुशवाहा पूर्व पार्षद पार्षद विकास कुशवाहा हेमंत कुशवाह को अपनी गाड़ी में बिठाकर गमगीन परिवार से मिलने चिलावद के लिए रवाना होगये।

जानकारी के अनुसार मंत्री भारत सिंह कुशवाह, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, मंगल सिंह कुशवाहा पूर्व पार्षद  विकास कुशवाह पार्षद हेमंत कुशवाह मंडल उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने परिवारजनों के बीच पहुँच दिवंगतों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि मृतक परिवार के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी और कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी द्वारा मृतकों के परिवारजनों को ₹10000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment