कोलारस - कोलारस विधानसभा सीट से भाजपा से टिकिट के उम्मीदवार हरवीर सिंह रघुवंशी जहां एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का निकराकरण करने से लेकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिना रहे है वहीं दूसरी ओर विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी कार्यक्रमों में अपने समर्थक भाजपा नेताओं के साथ पहुंच रहे है हरवीर सिंह रघुवंशी इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से टिकिट के दावेदार है सिंधिया समर्थक महेन्द्र यादव के साथ हरवीर सिंह रघुवंशी भाजपा से टिकिट की दावेदारी पेश करने वाले दूसरे नेता है जोकि विधानसभा क्षेत्र के लोगो के साथ - साथ प्रदेश के संगठन पदाधिकारियों से भी मिल रहे है बीते दिनों भाजपा नेताओं के साथ हरवीर सिंह रघुवंशी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से भी मुलाकात कर चुके है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर सिह रघुवंशी के साथ रहे जिला पंचायत सदस्य अवदेश सिंह मथना, भाजपा जिला कार्यर्सार्मात सदस्य ओ.पी. भार्गव, प्रदेश युवामोर्चा अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश पिछ्डा मोर्चा सदस्य वलवीर निवोरिया, भाजपा जिला पिछड़ा मोर्चा सदस्य पवन शिवहरे, प्रदीप रघुवंशी जूर, उपसरपंच दीपक रघुवंशी, निकेत रघुवंशी .ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा एवं भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेन्द्र शर्मा से मुलाकात की।
0 comments:
Post a Comment