मध्यप्रदेश

खबर वही जो सच, विज्ञापन एवं खबरों के लिये सम्पर्क करें - 94251-57456

जन जागृति सप्ताह के रूप में मनाया गया खसरा दिवस - Shivpuri



शिवपुरी - कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन के नेतृत्व में जिले में खसरा दिवस आज गुरुवार को जनजागृती सप्ताह के रूप में मनाया गया। 

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.संजय ऋषीश्वर ने बताया कि खसरा रोग साईक्लिकल ट्रेंड के अनुसार प्रत्येक चौथे वर्ष बीमारी महामारी का रूप धारण करती है। खसरा रोग अभी भी देवी प्रकोप के रूप में माना जाता है। जबकि वैक्सीन रोधक 12 बीमारियों में सर्वाधिक जानलेवा, घातक एवं तेजी से फैलने वाला यह वायरस की बीमारी है। शिवपुरी जिले में डब्ल्यूएचओ, एनपीएसपी द्वारा किए जा रहे सर्वेलेन्स डाटा के अनुसार वर्ष 2019 से 2023 तक लेब कन्फर्म खसरा रोग के केसेस क्रमशः 4, 8, 2, 7, 2 पंजीकृत हुए है। 

खसरा दिवस पर आयोजित जनजागृती सप्ताह अंतर्गत मीजल्स रूबेला निर्मूलन दिसम्बर 2023 हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का उन्मुखीकरण किया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा मीजल्स रूबेला निर्मूलन दिसंबर 2023 के संबंध में अपील हेतु अनुरोध किया गया। रैली का आयोजन किया गया। मीजल्स रूबेला निर्मूलन दिसम्बर 2023 हेतु संकल्प दिलाया गया। प्रत्येक गांव में आशा के माध्यम से लोगों को अंधविश्वास दूर करने हेतु आवश्यक नारों का लेखन कराया गया। जिसमें खसरा रोग देवी प्रकोप नहीं है, बच्चों की गंभीर जानलेवा वायरस की बीमारी है। मीजल्स रूबेला के दो बार टीके लगवाये अजन्म सुरक्षा पायें, पहला एम आर टीका 9 से 12 माह एवं दूसरा टीका 16 से 24 माह में लगवायें, खसरा रोड जड से मिटायें। मीजल्स रूबेला निर्मूलन दिसंबर 2023 हेतु शासन के निर्देशानुसार विशेष टीकाकरण केचअप चरण का के द्वितीय चरण का आयोजन 20 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक किया जा रहा है।

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment